पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ की निंदा

हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ की निंदा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमी - आजसू पार्टी दुलमी प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को सीरू बुधबाजार में हुई। जिसमें पार्टी के संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित आजसू जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए प्रत्येक बूथ में कमेटी का भी गठन लगभग पूर्ण हो गया है। वही रांची रोड़ स्थित वृंदावन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में तोडफ़ोड़ की घटना की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीति बनाकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाडऩे में लगे हुए है। जिसकी पार्टी निंदा करती है। मौके पर जिला पदाधिकारी राजकिशोर महतो, चितरंजन महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, सचिव प्रकाश महली, कार्यकारिणी अध्यक्ष ब्रजनंदन महतो सहित सुधीर कुमार मंगलेश, दिलीप कुमार महतो, रीझू महतो, राहुल महतो सहित कई मौजूद थे।