पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

एसडीओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी - सदर एसडीओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने पांकी के डंडारकला स्थित परीक्षा केन्द्र मजदूर किसान महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मजदूर किसान महाविद्यालय में स्नातक पार्ट वन की परीक्षा चल रही है। एसडीओ ने परीक्षा के दौरान पहुंचकर छात्रों से परीक्षा के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त तरीके से हो रही है। बुधवार को एमआईएल विषय के सैकड़ों परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। मौके पर दंडाधिकारी सह बीईईओ प्रफुल्लचंद सिंह, केन्द्राधीक्षक सह प्राचार्य प्रेमचंद महतो, प्रो राजीव रंजन, रामबिलास सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।