हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
भास्कर न्यूज - चैनपुर
चैनपुर थाना क्षेत्र के जुड़वानी गांव के हर्सेन तिर्की हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जुड़वानी गांव के अजीत टोप्पो और निर्मल रोशन टोप्पो है। इन दोनों को पुलिस ने उन्हीं लोगों के घर से पकड़ा है। दो साल से ये लोग फरार चल रहे थे। बुधवार की सुबह को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की हत्या के दो आरोपी अपने घर आए हुए हैं। इसके बाद पुलिस वहां गई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चैनपुर थाना प्रभारी अर्जुन पूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 30 अगस्त 2012 को हर्सेन की रामपुर में हत्या का दी गई थी।
चैनपुर में चार धराए
चैनपुर - टीनटांगर बसाई टोली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल महावीर रौतिया की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मांगू रौतिया, भैंसा रौतिया, गुड्डू रौतिया व मंगली देवी हैं। इन लोगों ने 22 नवंबर 2013 महावीर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसकी मौत हो
गई थी।