पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्रामपुर ने भवनाथपुर को 1 0 से हराया

विश्रामपुर ने भवनाथपुर को 1-0 से हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंका - रंका हाई स्कूल के मैदान पर बुधवार को चौथे खेले गए शहीद भगत सिंह महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में विश्रामपुर ने भवनाथपुर को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। हाफ टाईम तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। हाफ टाईम के बाद विश्रामपुर की खिलाड़ी शिला कुजूर ने पहला गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। आयोजकों की ओर से विश्रामपुर की खिलाड़ी शिला कुजूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


जुल्फेकार अली ने रेफरी और गिरिवर सोनी उद्घोषक की भूमिका निभाई। मौके पर जिप सदस्य उमा देवी, रंका मुखिया महिमा गुप्ता, संरक्षक दिलीप कुमार सिंह, अध्यक्ष मदन खान, राजू कुमार, संजय कुमार, जावेद अली, मो अफजल, सद्धाम आलम, पिन्टु कुमार, वसी खान, सानू आलम, डब्लू आलम आदि मौजूद थे। गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइल चंदवा और लातेहार के बीच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।