रियल टेस्ट होटल का उद्घाटन
गुमला - टावर चौक स्थित उर्वशी कॉम्पलेक्स में बुधवार को सांसद सुदर्शन भगत और विधायक कमलेश उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रियल टेस्ट होटल का उद्घाटन किया। यहां शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। मौके पर मनोज कुमार, अनिल श्वेता, उत्तम गोयल, नवल साबू, रवि इनसाईन, भूपन साहू, सुभाष प्रसाद, कौशलेंद्र जमुवार, अनिल उरांव, आशुतोष मिश्रा, देवनारायण साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।