- Hindi News
- चेयर रेस और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चेयर रेस और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भास्कर न्यूज - गढ़वा
पलामू पुस्तक मेले के पांचवें दिन पेंटिंग एवं चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। जूनियर ग्रुप में आरके पब्लिक स्कूल की अनन्या राज, केंद्रीय विद्यालय की रानी, सृष्टि सिंह, अमन कुमार, टेंडर हट्र्स स्कूल के अमन कुमार, पल्लव दूबे, डीएवी स्कूल के रितिक प्रकाश आदि ने भाग लिया। जबकि सीनियर ग्रुप में फैजान अख्तर, कृति मिश्रा, सोनू कुमार पाल, अनामिका सिंह आदि ने भाग लिया। इसके अलावा चेयर रेस प्रतियोगिता में सुधा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी ने सफलता प्राप्त की। मेला संयोजक रामबाबू ने कहा कि पुस्तक मेला में आने वाले बच्चों एवं युवकों को उनकी पसंद की किताबें मिल रही हैं। जिसके कारण मेला में लोगों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में से सफल प्रतिभागियों के चयन को लेकर चयन समिति बनाई गई है। जिसमें मेला प्रभारी संजय मिश्रा, मेला अध्यक्ष अशफाक अहमद एवं एंबीशन कंप्यूटर सेंटर के निदेशक विकास तिवारी को रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को समापन के दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।