- Hindi News
- प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी शिक्षकों की टीम
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी शिक्षकों की टीम
भुरकुंडा - ओपी जिंदल स्कूल पतरातू के बारह सदस्यीय शिक्षकों का टीम ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ से प्रशिक्षण प्राप्त बुधवार को लौटे हैं। शिक्षकों के टीम को लीड संस्था, नोएडा द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुसार शिक्षा में अध्यापन की तकनीक भी बदल रही है। उसी के अनुरूप नई-नई चीजें भी जुड़ रही है जिसके बारे में दिल्ली से आई साधना शुक्ला, अर्चना ठक्कर और चारू ने बताया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में डॉ. रमेश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार, ब्रजेश उपाध्याय, डॉ. विजय कुमार महतो, संजीव कुमार सिंह, राजेश सिंह, अनुपमा, अर्चना, दीपिका, जेके पांडेय, बी चक्रवर्ती, नागेश्वर महतो शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों के शिक्षण कौशल में गुणात्मक वृद्धि होगी। साथ ही वे बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुसार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।