मुरमा खुर्द की पंसस ने 75 कंबल बांटा
विश्रामपुर : मुरमा खुर्द की पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने बुधवार को अपने आवास पर कैंप लगाकर पांडेयपुर, मलवरिया, टिटही, मुरमा खुर्द गांव के बेहद जरूरतमंद 75 निर्धन व वृद्ध महिला-पुरुष को अपनी ओर से कंबल बांटा। मौके पर पंसस सदस्य के पति संतोष यादव के अलावा पंचायत के शिवशंकर ठाकुर तनवीर अंसारी समेत कई लोगों ने वितरण कार्य में सहयोग प्रदान किया।