छात्रवृत्ति देने की मांग
कोडरमा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एससी/एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने और इस वर्ग के लिए छात्रावास की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सुनील रजक, मुकेश प्रसाद, सन्नी कुमार, राहुल सिंह, मोहित शर्मा शामिल थे।