- Hindi News
- मछली दुकानदारों के लिए बनेगी दुकान : विधायक
मछली दुकानदारों के लिए बनेगी दुकान : विधायक
मेदिनीनगर - विधायक केएन त्रिपाठी ने लाल कोठा के पास से स्थानांतरित मछली और मुर्गा दुकानदारों को ब्राह्मण विद्यालय रोड में जेलहाता मोड़ पर फिलहाल दुकान लगाने को कहा है। शहर पुलिस ने भी वहां दुकान लगाने पर आपत्ति नहीं जताई है। विधायक ने कहा कि अपने कोटे से मछली और मुर्गा दुकानदारों के लिए दुकानें बनाई जाएगी। इसके लिए वे जिला प्रशासन से भी बात करेंगे। बुधवार को मछली दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला था। विधायक ने उस स्थल का निरीक्षण किया जहां उन्हें दुकान लगाने के लिए प्रशासन ने जगह दी है। परंतु गंदगी के कारण दुकानदार वहां दुकान लगाने के लिए राजी नहीं हुए। दुकानदारों ने ही जेलहाता मोड़ स्थित तालाब के किनारे दुकान लगाने की इच्छा जताई, जिसे विधायक ने मान लिया। उल्लेखनीय है कि अस्पताल चौक के पास भी मीट मार्केट के नाम से कॉम्पलेक्स बनाया गया। परंतु गंदगी के कारण मीट दुकानवाले वहां नहीं गए और सड़क पर ही दुकान लगाने लगे।