- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 14 स्कूलों का चयन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 14 स्कूलों का चयन
मेदिनीनगर - गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 14 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों के विद्यार्थी समूह नृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे। जिन स्कूलों का चयन किया गया है, उसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट, जीजीपीएस, ब्राइट लैंड, रोज वैली, सर्वोदय बालिका उवि, स्पार्क डांस एकेडेमी, सोहसा पब्लिक स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, पटेल रमन उवि, गिरिवर प्लस टू विद्यालय, विकलांग विद्यालय तथा राजकीय बालिका प्लस टू उवि शामिल हैं।