पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप, सीओ को पत्र

मेला ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप, सीओ को पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला - कृषि उत्पादन बाजार समिति के उपाध्यक्ष ललकू महतो ने मेला ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उपाध्यक्ष ने अंचलाधिकारी गणेश महतो को बुधवार को आवेदन देते हुए कहा है कि मेला का डाक दिनांक 17 से 21 जनवरी तक किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रख कर अब भी मेला जारी रखा गया है। जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को एक किलोमीटर की दूरी तय कर फसलों को ले जाना पड़ रहा है। कहा है कि गलत ढंग से मेला लगाने वाले ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।