- Hindi News
- ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखचे उड़े, पिता पुत्री घायल
ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखचे उड़े, पिता-पुत्री घायल
भास्कर न्यूज - गुमला
गुमला सदर थाना से 13 किमी दूर डेवीडीह गांव के समीप बुधवार दोपहर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें खरका गांव के धनीराम उरांव और उसकी 12 वर्षीय बेटी अंजली उरांव है। धनीराम को गंभीर चोट लगी है। उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुमला पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है। ट्रक का चालक और खलासी फरार है।
जानकारी के अनुसार धनीराम खरका गांव में दवा दुकान चलाता है। दोपहर में वह अपनी बेटी के साथ गाड़ी लेकर गुमला आ रहा था, तभी गुमला से घाघरा की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो के सामने के हिस्से के परखचे उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकाला और इलाज के लिए गुमला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर पुअनि ललन राम व बीएन सिंह घटनास्थल पहुंचे।