पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ कमेटी का हुआ गठन

बूथ कमेटी का हुआ गठन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - भाजपा वार्ड कमेटी की बैठक बुधवार को वार्ड नंबर 17 के दादी सती मंदिर के समीप हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार की देखरेख में दो बूथ के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें वार्ड संयोजक सुधीर कुमार सोनी को बनाया गया। वहीं एक बूथ का अध्यक्ष संजय कुमार साहू और दूसरे बूथ का अध्यक्ष कौशलेंद्र जामुवार बनाया गया। आठ लोगों को सदस्य भी बनाया गया। इसमें सुजीत कुमार, राजू गुप्ता, अंकित कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार साहू, सरला देवी, अंबुज मंडल व अरविंद कुमार को सदस्य चुना गया है। निर्मल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और नरेंद्र मोदी की जीत के लिए काम करने की अपील की।