सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
कोलेबिरा - प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जीपीएस रविन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर बीडीओ अमर जोन आईंद ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रखंड प्रशासन की ओर से उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक ख्रीस्तोफर किडो, डॉ. जॉनसन भेंगरा, राजकुमार महतो, फैज अनवर, वीरेंद्र लकड़ा, मुमताज, जितेन्द्र, गौतम महतो आदि उपस्थित थे।