पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टुसू झारखंड की धरोहर : मधुसूदन

टुसू झारखंड की धरोहर : मधुसूदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तमाड़
राजबाड़ी प्रांगण में बुधवार को आयोजित पारंपरिक टुसू मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में पंचपरगना की संस्कृति से संबंधित चौडल टीमों ने अपने आकर्षक नृत्य व गीतों से टुसू प्रेमियों को रोमांचित किया। मुख्य अतिथि एएसपी मधुसूदन बारी व विशिष्ट अतिथि बुंडू डीएसपी रामसरेख राय ने संयुक्त रूप से राजा अमरेंद्रनाथ शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने टुसू को पंचपरगना की पहचान और झारखंड की धरोहर बताया। मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने बाले तीन चौडल टीमों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ कुमार मनीष, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, राजा सत्येंद्रनाथ शाहदेव, महेंद्रनाथ शाहदेव, प्रमुख गौरांग मुंडा, मुनीनाथ मिश्रा आदि ने पुरस्कार बांटे। मेले को सफल बनाने में राज परिवार घराने के अलावे, राजपुरोहित समरेंद्र मुखर्जी, गोलक दास अधिकारी, बिमल पातर, लक्ष्मण मुंडा, आलोक नायक आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।



मेले में उमड़ी लोगों की भीड़।

मेला। तमाड़ के राजबाड़ी प्रांगण में आयोजित मेले में दिखे आकर्षक नृत्य