- Hindi News
- अधूरे शौचालय का निर्माण समय से पूरा करें : डीसी
अधूरे शौचालय का निर्माण समय से पूरा करें : डीसी
भास्कर न्यूज - गुमला
समाहरणालय स्थित अभिलाषा कक्ष में बुधवार को उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में लंबित सिविल निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में शौचालय होना चाहिए। बैठक में वार्षिक कार्ययोजना 2014-2015 के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी बीईईओ को विद्यालय शिशु पंजी का आंकड़ा का संग्रहण कर वार्षिक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालय की स्थिति में सुधार लाने के लिए सभी अधिकारियों को पांच-पांच विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया। प्रत्येक दिन प्रार्थना के दौरान बच्चों के बीच समाचार वाचन और स्कूल छुट्टी के दौरान राष्ट्रीय गान के साथ बंद करने की भी बात उन्होंने कही। बैठक में कस्तूरबा स्कूल में लाइट के प्रबंध के लिए सोलर लैंप देने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डीएसई सच्चिदानंद तिग्गा, डीईओ नीरू पुष्पा टोप्पो, बीईईओ समीर कुमार मलिक,शमशाद अली सहित सभी बीईईओ, बीपीओ जेई मौजूद थे।
22 गुम 6
समाहरणालय स्थित अभिलाषा कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए कई दिशा-निर्देश