बच्चों ने बनाए व्यंजन, हुई बिक्री
गुमला - रायडीह प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुदाम कोठाटोली में बुधवार को बाल संसद द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। विधायक कमलेश उरांव ने फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने खुद के द्वारा बनाए गए खाने-पीने के समान का स्टॉल लगाया। बच्चों द्वारा निर्मित व्यंजन का सभी लोगों ने मजा उठाया। वहीं विधायक ने भी बच्चों के व्यंजन का लुत्फ उठाया। गांव के बच्चों ने केतारी की भी बिक्री की। मेला शुरू होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। जबतक मेले में खाने-पीने का सामान रहा, लोगों की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बच्चों का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इसके बाद विधायक ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विधायक ने समस्या सुनने के बाद सभी के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर एचएम अमृत मेटे, शशिभूषण प्रसाद, चौठा खडिय़ा, ललित कुजूर, दीपक कुमार साहू, संजय नायक, अनिल उरांव, सीता देवी, कुलदीप बेग, भलेरिया तिर्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।
22 गुम 23, 24 व 25