सड़क दुर्घटना में सात घायल
भास्कर न्यूज - चतरा
सदर थाना क्षेत्र के तपेज में हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में मालती देवी, डेगनी देवी ((करनी)), दुलारी देवी, चंद्रिका साव, चानो मसोमात ((बघमुंडी)), चंचला देवी ((मौना)) मालती देवी, डेगनी देवी ((करनी)) व अयोध्या राम ((सरगांवा)) शामिल हैं। बताया जाता है कि इटखोरी से ये सभी लोग एक बोलेरो पर सवार होकर सिमरिया किसी चिकित्सक के पास जा रहे थे। तपेज के पास विपरीत दिशा से जा रहा एक ट्रक बोलेरो को सामने से टक्कर मार दिया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
दुर्घटना में महिला जख्मी
चतरा - चतरा इटखोरी मार्ग पर सीआरपीएफ मुख्यालय के पास सड़क पर बने ठोकर में टकराकर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तिलैया के भोड़ो गांव निवासी बंधनी देवी मोटरसाइकिल से चतरा आ रही थी। ठोकर के पास मोटरसाइकिल चालक नियंत्रण खो दिया। पीछे बैठी महिला बीच सड़क पर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें लगी।