मगनपुर ने जमाया शील्ड पर कब्जा
भास्कर न्यूज - मगनपुर
महलीडीह में शिवा क्लब द्वारा बुधवार को आयोजित क्रिकेट एवं फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मगनपुर एवं पेटरवार ने जीत दर्ज करते हुए शील्ड पर कब्जा जमा लिया। यहां क्रिकेट मैच में मगनपुर ने मुरी को एवं फुटबॉल मैच में पेटरवार ने कोइया को एक गोल से हराया। दोनों विजेता टीम के खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने शील्ड व खस्सी देकर सम्मानित किया। मौके पर पार्षद गोविंद मुंडा, लखी करमाली, कमल किशोर महतो, आशिर्वाद करमाली, कृष्ण कुमार शर्मा, रामकिष्टो, सुरेंद्र महतो, बलराम करमाली, आकाश पटेल समेत अन्य मौजूद थे।