- Hindi News
- सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे : डॉ. अवधेश
सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे : डॉ. अवधेश
रामगढ़ - झारखंड चिकित्सा सेवा संघ ((झासा)) की बैठक बुधवार की शाम सदर अस्पताल के सभागार में डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट तथा अस्पताल में तोडफ़ोड़ की घटना का विरोध जताते हुए सरकार से राज्य में अविलंब मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि एक्ट लागू होने से चिकित्सक सुरक्षित होंगे, साथ ही स्वच्छ वातावरण में मरीजों की सेवा कर सकेंगे। बैठक में सचिव डॉ. केएन प्रसाद, एसीएमओ डॉ. ए एक्का, पीआरओ डॉ. राजीव राजन, डॉ. हिदायतुल्लाह, डॉ. गौतम, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. तुलिका रानी सहित कई डॉक्टर मौजूद थे।