तमाड़ में हाथियों ने उत्पात मचाया
तमाड़ - बारुकांडे, जेगोडकाई, सारजमडीह और पांङंरानी में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने काफी उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार रात करीब बारह बजे 14 की संख्या में हाथियों का समूह जेगोडकाई गांव आ पहुंचा। सत्यनारायण साहू के ट्रैक्टर पर लदे करीब 15 क्विंटल धान व अनाज को नुकसान पहुंचाया। वही गांव को लोगों ने हाथियों से बचने के लिए गांव में बने इंदिरा आवास के छतों पर रहकर रात गुजारी। वही एक हाथी ने सारजमडीह में उत्पात मचाया। इसके बाद पांङरानी गांव में जाकर महाबीर कोयरी का चहारदीवारी धंसा दिया। इसके अलावे महादेव सेठ, जीतू कोयरी, दानी कोयरी, दीनानाथ कोयरी,बुझारत कोयरी, रामानंद कोयरी आदि के खेतों पर लगी रबी फसलों को नष्ट कर दिया। सभी हाथी पुन: बारुकांडे जंगल जा पहुंचे।