पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में गुमला का युवक घायल

सड़क दुर्घटना में गुमला का युवक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा - बदला-लोहरदगा मुख्य पथ पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में गुमला के जमगाईं निवासी अजमुल्लाह खान घायल हो गए। अजमुल्लाह अपने दोस्त के साथ चरहु से लौट रहे थे। बदला चौक के निकट सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे अजमुल्लाह वहीं घायल हो गए और साथ में उसका साथी सनौवर खान बाइक से दूर जा गिरा। इस कारण उसे मामूली चोट आई है। घायल को मुस्लिम यूथ वेल्फेयर सोसाइटी के सदस्यों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

फोटो 22 लोह 8 : घायल युवक अजमुल्लाह खान।