पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर यूनियन का मिलन समारोह व वनभोज

मजदूर यूनियन का मिलन समारोह व वनभोज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरवार - झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का पिपरवार इंटेकवेल के समीप दामोदर नदी तट पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही पिपरवार व सीएचपी शाखा समिति का गठन किया गया। पिपरवार कमेटी में अध्यक्ष परमेश्वर साव, उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान, सचिव शिवपूजन चौहान, सहसचिव शिवनारायण नोनिया व मो जुल्फान, संगठन सचिव दिनदयाल नोनिया, संगठन सह सचिव रूपलाल महतो, कोषाध्यक्ष युगेश चौहान को चुना गया इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में प्रसाद महतो, खेदू महतो,महेश, अर्जुन महतो, रोहनिया महतो, महावीर महतो,जयपाल उरांव, राजदेव प्रजापति, झरी गंझू, सुरेश महतो सहित 13 लोगों को चुना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामचंद्र उरांव व संचालन सचिव नागेंद्र सिंह ने किया। मौके पर परमेश्वर साव, शिवपूजन साव, बसंत नारायण महतो, जेपी महाराज, रूपलाल महतो, तुलसीदास महतो आदि उपस्थित थे ।