पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धवइयाटाड़ में झाजमं की बैठक हुई

धवइयाटाड़ में झाजमं की बैठक हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरवार - धवइयाटाड़ में बुधवार को धनेश्वर महतो की अध्यक्षता में झारखंड जनाधिकार मंच की बैठक हुई। बैठक में स्थानीयता नीति को लेकर दो फरवरी को राय फुटबॉल मैदान में होने वाले सम्मेलन के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झाजमं के केंद्रीय सचिव अब्दुल्ला अंसारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी झारखंड में स्थानीयता की नीति नहीं बनी। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को होने वाले सम्मेलन में मुख्य अतिथि मांडर विधायक बंधु तिर्की रहेंगे। बैठक के बाद राजू महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर सुनिल सिंह, धनेश्वर महतो, दुर्गा महतो, इटेश मदरासी, चरका महतो, सुलेंद्र महतो, हरी महतो, महेश महतो, शशि मुंडा, नरेश राम, नवरतन, नंदलाल ठाकुर,गणेश महतो सहित अन्य मौजूद थे।