- Hindi News
- टॉवर लगाने से ग्रामीणों का जीविकोपार्जन प्रभावित : गोप ((999))
टॉवर लगाने से ग्रामीणों का जीविकोपार्जन प्रभावित : गोप-((999))
भास्कर संवाददाता - ओरमांझी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ओरमांझी प्रखंड से पायलट प्रोजेक्ट के तहत बायोमीट्रिक सिस्टम से बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को पीडीएस खाद्यान्न वितरण योजना का उद्घाटन किया।
मौके पर सीएम ने कहा कि ओरमांझी राज्य का पहला प्रखंड है जहां से इस योजना की शुरुआत की जा रही है। नया सिस्टम है। हो सकता है शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आएं। पर सरकार इसके समाधान के लिए तत्पर है। अगर हमारे पास समय रहा तो पीडीएस की दुकानों को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। दुकानों में धोती, साड़ी, चीनी व तेल भी मिलेंगे। पीडीसी दुकानदारों की परेशानी भी सरकार के ध्यान में है। कमीशन बढ़ाने और अनुकंपा पर दुकान के आवंटन पर विचार कर रही है। लाभुकों के साथ दुकानदारों को सुविधा देने का सरकार प्रयास कर रही है। चेक और ड्राफ्ट की पद्धति समाप्त होगी। दुकानदार ऑनलाइन पेमेंट कर राशन का उठाव कर सकेंगे।
खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी ने कहा कि यह यूनीक सिस्टम है। इससे गरीबों के राशन की कालाबाजारी रुकेगी। लाभुकों को उनका सही हक मिल पाएगा। पहले तो पता ही नहीं चलता था कि राशन की चोरी कौन कर रहा है। अब कोई भी गरीबों के राशन की चोरी नहीं कर सकेगा। सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह योजना झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि यह योजना कई लोगों को चोट करेगी तब वे लोग कई तरह की शिकायत करेंगे कि यह सिस्टम ठीक नहीं है। बहुत से लोग व्यवस्था को बदनाम करेंगे।
बायोमिट्रीक मशीन से रसीद निकालता राशन दुकानदार व देखते मुख्यमंत्री ।
उद्घाटन - ओरमांझी से शुरू हुई बायोमीट्रिक सिस्टम
पीडीएस दुकान पर धोती साड़ी भी मिलेगी : हेमंत