मृतक के परिजनों को दिया गया सहयोग राशि
पिपरवार - खलारी थाना क्षेत्र के धवइयाटाड़ में बुधवार को झारखंड जनाधिकार मंच के केंद्रीय सचिव अब्दुल्ला अंसारी व कार्यकर्ताओं ने मृतक राजू महतो के परिजनों से मुलाकात कर सहयोग राशि दी। साथ ही मृतक के परिजनों को संगठन की ओर से प्रत्येक माह सहयोग के रूप में 2000 रुपये देने की घोषणा की गई। साथ ही आश्वासन दिलाया कि शेष राशि जल्द ही कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को भुगतान कर दी जाएगी। मौके पर सुनिल सिंह, धनेश्वर महतो,दुर्गा महतो, इटेश मदरासी, चरका महतो, सुलेंद्र महतो, हरी महतो, महेश महतो, शशि मुंडा, नरेश राम, नवरतन, नंदलाल ठाकुर, गणेश महतो सहित अन्य मौजूद थे।