बरही में खुलेगा विधिक सहायता केंद्र
बरही - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार 10 हजार की आबादी वाले पंचायत में एक विधिक सहायता केंद्र खोला जाना है। इसी आलोक में बरही, रामगढ़ तथा सदर अनुमंडल के अंतर्गत चयनित एक-एक स्थान पर विधिक सहायता केंद्र खोलने का प्रस्ताव लिया गया है। 24 जनवरी को बरही प्रखंड अंतर्गत बरही पूर्वी पंचायत भवन में केंद्र का उद्घाटन होगा। केंद्र को संचालित करने के लिए पारा लीगल वॉलेंटियर एवं अधिवक्ता की नियुक्ति की गई है। डालसा के सचिव रशिकेश कुमार के अनुसार यह केंद्र बाल श्रम अधिनियम, हिन्दू विवाह, बाल विवाह कानून, प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम आदि से संबंधित नियम कानून की जानकारी दी जाएगी।
पीएलवी के रूप में सुबोध, कृष्णा तथा अधिवक्ता के रूप में मनोज कुमार की नियुक्ति की गई है।