पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेंती में सीआरपीएफ ने बांटे लोगों के बीच सामान

बेंती में सीआरपीएफ ने बांटे लोगों के बीच सामान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिपरवार
सीआरपीएफ के 190 बटालियन द्वारा बुधवार को बेंती मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल सहित कई सामानों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि चतरा सीआरपीएफ कमांडेंट विजय वर्मा व विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट परिमल बत्रा, भगवती वर्मा, मुख्य महाप्रंबधक प्रभाकर चौकी, पिपरवार पीओ बीपी सिंह, भीखन गंझू, बेंती मुखिया ज्योति देवी, उपमुखिया नागेश्वर गंझू उपस्थित थे। इस अवसर पर सीआरपीएफ के द्वारा लोगों बीच कंबल, स्कूल बैग, सिलाई मशीन, बेलचा सहित कई उपयोगी सामानों को बांटा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमांडेंट विजय वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की मदद करने के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाया गया। इसी के तहत ग्रामीणों के बीच सामानों का वितरण किया गया। ताकि लोगों के दिल से सीआरपीएफ के लिए डर निकल जाए और आपसी सहयोग से हम काम करें। मौके पर सुरेश गंझू, अर्जुन गंझू, सुखी गंझू, राजेंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे ।