पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग बच्चों ने लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

विकलांग बच्चों ने लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रजरप्पा
आवासीय विकलांग विद्यालय के निशक्त बच्चों के लिए बुधवार का दिन मनोरंजन भरा रहा। क्योंकि रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति की ओर से इन बच्चों के लिए ना सिर्फ पिकनिक की व्यवस्था की बल्कि मौज मस्ती के लिए मंदिर प्रक्षेत्र के मनोरम वादियों को दिखाया गया। इसके बाद इन बच्चों ने मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों व रामगढ़ एसडीओ दिलेश्वर महतो के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि रामगढ़ एसडीओ 110 विकलांग बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम सार्थक रहा। उन्होंने न्यास समिति के साथ साथ आवासीय विद्यालय को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा ने किया। मौके पर शुभाशीष पंडा, असीम पंडा, आशिष पंडा, गुड्डू पंडा, विजय पंडा, मंटू पंडा, छोटू पंडा, चितरंजन पंडा मौजूद थे।