पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई की आंखों देखी

जनसुनवाई की आंखों देखी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह 11.20 बजे निगम के सभी पदाधिकारी सभाकक्ष में आकर बैठ गए, लेकिन एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था। दोपहर लगभग 12.३० बजे कर्रा प्रखंड के संजय होरो और नैमन होरो जनसुनवाई में पहुंचे। संजय ने कहा कि आरआरडीए क्षेत्र में शामिल 354 नए गांवों में अधिकतर को मास्टर प्लान में शामिल नहीं किया गया। नैमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नक्शा पास नहीं होने से मकान बनाने के लिए लोन नहीं मिलता है। फीडबैक के पदाधिकारियों ने कहा कि आरआरडीए क्षेत्र में शामिल गांवों की प्लानिंग के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान बनवाना होगा। 12.४० बजे नामकुम के बिजय लकड़ा पहुंचे। कहा कि राजधानी को चार भागों में बांट मास्टर प्लान को लागू किया जाना चाहिए। डिप्टी सीईओ ने कहा कि निगम एरिया और रिंग रोड के आसपास मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। दोपहर 1.15 बजे अचानक निगम का माहौल बदल गया। लगभग 50 लोग जनसुनवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम सभाकक्ष पहुंचे। सभाकक्ष में आकर उन्होंने मास्टर प्लान को ही रद्द करने की मांग कर डाली।