- Hindi News
- बर्मामाइंस में पुलिस से पूछा जमीन का लोकेशन
बर्मामाइंस में पुलिस से पूछा जमीन का लोकेशन
कांट्रेक्टर एरिया की अचल संपत्ति जब्त करने के बाद प्रवत्र्तन निदेशालय के अफसर बर्मामाइंस गए। बर्मामाइंस पुलिस के सहयोग से अनिल बस्ताबड़े की जमीन के लोकेशन की जानकारी ली। इसके बाद प्रवत्र्तन निदेशालय के अफसर बीओसी कंपनी से सटे 2.65 एकड़ के विशाल भूखंड की के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां भूखंड को जब्त करने के नोटिस के साथ बोर्ड भी लगाया गया। वहां ईडी अधिकारियों को बताया गया कि उस भूखंड पर कंपनी के कर्मचारियों के क्वार्टर हैं। इसके बाद अफसर रांची के लिए निकल गए। दोनों नोटिस की प्रतिलिपि जमशेदपुर सीओ और सहायक निबंधक को भी दी गई है।