पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यशवंत सिन्हा ने दिए तीन संस्थाओं को एंबुलेंस

यशवंत सिन्हा ने दिए तीन संस्थाओं को एंबुलेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटीझरिया - हजारीबाग से भाजपा सांसद यशवंत सिन्हा ने जन सहयोग के लिए तीन संस्थाओं को एंबुलेंस अपने डेमोटांड स्थित आवास में दिया। इनमें सदर प्रखंड, विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड के तीन संस्था शामिल है। सांसद सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को रोगियों को अस्पताल तक ले जाने की सुविधा नहीं मिलने के कारण कई लोग असमय काल के गाल में समा गए। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस दिया है। इस अवसर पर भारतीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, खंभवा के कैलाश सिंह, शंभुनाथ पांडेय, डोमन प्रसाद गुप्ता, राजेश सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।