लोक अदालत कल
भास्कर न्यूज - डोमचांच
जिला विधिक सेवा प्राधिकारी कोडरमा के तत्वावधान में २५ जनवरी को व्यवहार न्यायालय कोडरमा परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। वहीं २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मंडलकारा में बंदियों के बीच एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी सिविल जज सीनियर डिवीजन सह प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद ने दी।