- Hindi News
- मुआवजे के लिए 25 को धरना देंगे मकान मालिक
मुआवजे के लिए 25 को धरना देंगे मकान मालिक
घाटोटांड़ - सीसीएल केदला खनन परियोजना प्रबंधन की उदासीनता के विरोध में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मकान मालिक आंदोलन करेंगे। यह कार्यक्रम 25 जनवरी को परियोजना कार्यालय के समक्ष होगा। इसका नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक खीरू महतो ने बताया कि केदला ओपन कास्ट खदान का विस्तार होना है। इससे 90 से ज्यादा मकान के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रबंधन ने मुआवजे भी तय नहीं किया है। इसी मुद्दे को लेकर केदला परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।