पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं : अमित

महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं : अमित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा - प्रखंड के बंदाचक में दामोदर महिला मंडल की ओर से पिपराडीह पंचायत क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा के उत्थान पर जोर देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बक्सा पूजा किया व नारी सशक्तिकरण, महिला हिंसा व बाल मजदूरी निषेध पर नाटक का मंचन किया। वहीं विभिन्न ग्रुप की महिलाओं ने फुटबॉल खेल, कुर्सी रेस व जलेबी रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पूर्व बंदाचक से प्रभात फेरी निकाली गई जो पिपराडीह के विभिन्न मुहल्लों होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। मौके पर गंजरी देवी, मीना देवी, अंजू देवी, रोहणी देवी, पूजा गुप्ता, मंदोदरी देवी, इंदु देवी, लक्ष्मी देवी, चंदा देवी, प्रदान की पूनम सिंह, बंदना देवी, नवीन पांडेय सहित 19 ग्रुप की महिलाएं मौजूद थीं।