पांच संथाली गांव की कमेटी का गठन
भास्कर न्यूज - गिद्दी
डाड़ी प्रखंड के बसकुदरा गांव में पांच संथाली गांव की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पांच संथाली गांव की 15 सदस्यीय मुख्य कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में अध्यक्ष रस्का हेंब्रम, सचिव सुखराम हेंब्रम, सदस्य लखन हेंब्रम, मनु किस्कू, चुगुड मांझी, सुखदेव सोरेन, तालो टुडू, चंद्रदेव सोरेन, बबलू हेंब्रम, दशाराम किस्कू, पांडेय हेंब्रम, बुधनी देवी, धनेश्वर हेंब्रम, कैला बेसरा बनाए गए। कमेटी गठन के बाद कमेटी को मजबूत करने के लिए हर गांव में ढांचा निर्माण करने का निर्णय हुआ। इसके अलावा डाड़ी प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए आंदोलन करने व छह फरवरी को रामगढ़ में होने वाले भाकपा की रैली को सफल बनाने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता सोहराय किस्कू ने की। मौके पर तोंगी, बसकुदरा, बुंडू, बसरिया व सुइयाडीय गांव के कई संथाली समाज के लोग मौजूद थे।