पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा संग्रह किया

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा संग्रह किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर - गुजरात के नर्मदा तट पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की बनने वाली प्रतिमा के लिए लोहा जुटाने के कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को प्रखंड के उत्तरी पंचायत से की गई। यहां यह काम लोहा संग्रहण समिति के जिला संयोजक नित्यानंद महतो के नेतृत्व में हो रहा है। महतो ने कहा कि पवित्र स्थल से मिट्टी और सभी घरों में जाकर लोहा जुटाया जाएगा। जिलेभर के 188 स्थानों से मिट्टी और लोहा संग्रह कर गुजरात भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में मुखिया चुट्टू स्वर्णकार, चंद्रशेखर चौधरी, रमेश वर्मा, युगेश महतो, मनोहर प्रसाद कुशवाहा, अनिल दांगी, हरिदास दांगी, दीपक दांगी, अजय पटवा, सत्यनारायण पोद्दार, राजीव रजक, प्रेतनाथ सिंह, अमृतलाल पटवा व लालू सोनार समेत कई लोग मौजूद थे।

फोटो 06 चितरपुर में लोह संग्रह करते भाजपा नेतागण।