पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेकानंद ने मानवीय धर्म की स्थापना की : उपाध्याय

विवेकानंद ने मानवीय धर्म की स्थापना की : उपाध्याय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं वर्षगांठ समापन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव राजदेव उपाध्याय ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद समस्त विश्व के आंतरिक समभाव की संभावना की बुनियाद रखी। उन्होंने जाति, धर्म एवं क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर मानवीय धर्म की स्थापना की। उन्होंने मानवीय प्रेम, शांति, सेवा, सहयोग को जागृत किया। मौके पर मानस कुमार अड्डी स्वामी विवेकानंद के धर्मपूर्ण रहस्य को अपनाने पर बल दिया। मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर केएस भट्टाचार्य, शांति भट्टाचार्य, शीलादास गुप्ता, उत्कर्ष चौबे, अमित कुमार दत्ता, रतन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।