- Hindi News
- युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नेताजी : श्याम बाबू
युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं नेताजी : श्याम बाबू
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर शहर के नेताजी सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति त्याग की मनोवृत्ति का प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष श्याम बाबू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान से पहले भाजयुमो के पदाधिकारियों ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष श्याम बाबू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रक्तदान करने वालों में श्याम बाबू और भाजयुमो के महासचिव प्रियरंजन शर्मा, सुशील शुक्ला अखिलेश मेहता, विजय ठाकुर समेत एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।
डीएवी स्कूल में मनी नेताजी की जयंती
लातेहार - बीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य पीके मिश्रा ने दीप प्रज्वलित और नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के प्रिया, सौम्या भारती, शेखर सुमन, निशु, हर्ष गुप्ता एवं उत्तम कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम का संचालन मार्शल खलखो ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।