पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरयू एक्शन प्लान से जुड़ेंगे भंडरिया और चैनपुर : त्रिपाठी

सरयू एक्शन प्लान से जुड़ेंगे भंडरिया और चैनपुर : त्रिपाठी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
विकास का प्रचार करना उद्देश्य नहीं है। जनता के गुस्से को दिल में रखकर उनके सुख-दुख का ध्यान रखना ही प्राथमिकता रही है। यह बातें विधायक केएन त्रिपाठी ने गुरुवार को हवाई अड्डा के मैदान में आयोजित वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सेवा नहीं, बल्कि राजनीति करना चाहते हैं।
इसका प्रमाण उनके द्वारा बसरिया पुल निर्माण के कार्य को बार-बार कैंसिल कराना रहा है। सरयू एक्शन प्लान में भंडरिया और चैनपुर को शामिल कराने के बाद चतरा सांसद ने इसे रुकवाया। लेकिन इसके बाद भी वे काम से पीछे नहीं हटेंगे। हर हाल में भंडरिया और चैनपुर सरयू एक्शन प्लान से जुड़ेंगे। विधायक ने कहा कि अभी गांव में भी सड़कें बनेंगी। 27 ऐसी महत्वपूर्ण सड़कों को बनाने की स्वीकृति केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दे दी है। भंडरिया में पांच हजार घर बनवाया है। चैनपुर में भी 5000 हजार घर बनेंगे। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि वनभोज अपने लोगों से मिलने का एक बहाना है। वनभोज में भाकपा के केडी सिंह के अलावा कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता ओम प्रकाश अमन, कैशर जावेद, मनेाज सिंह, अजय दुबे, राजमोहन पोलू, शेखर सिंह, प्रभात अग्रवाल, पिंटू मिश्रा, सलाउद्दीन खां, सुनील सिंह, प्रहलाद, विवेकानंद शामिल थे।