पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष जैसे बलिदानी के कारण ही हम आजाद हैं : डीसी

सुभाष जैसे बलिदानी के कारण ही हम आजाद हैं : डीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती गुमला में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर टावर चौक में समाप्त हुई। मुख्य अतिथि उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव ने नेताजी के कटआउट पर पुष्पार्पित कर उनका नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के महान विभूति थे।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी। आज उनके जैसे वीर सपूतों के त्याग व बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में रह रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩे की अपील की। डीएसई सच्चिदानंद तिग्गा ने कहा कि नेताजी जैसे लोगों ने अपनी आजादी के लिए चल रहे आंदोलन में जान देने का काम
किया था।
वे त्याग और बलिदान के प्रतिमूर्ति थे। सरस्वती शिशु मंदिर की शुभलक्ष्मी कुमारी ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश बेहतर नागरिक बनने का संकल्प लेने की बात कही। मौके पर डीईओ नीरू पुष्पा टोप्पो, बीईईओ माया कुमारी, सार्जेंट मेजर नित्यानंद पाठक, जोयप्रकाश बाखला, जलील खान, उदय कुमार, त्रिभुवन शर्मा, मनमोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गुमला - सरस्वती शिशु मंदिर में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलआईसी गुमला शाखा द्वारा स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस छात्रों को ट्रॉफी देकर
सम्मानित किया।
शाखा प्रबंधक विमल किशोर ने कहा कि आज कंपनी के आठ जोन के दस हजार स्कूल के एक लाख बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। प्राचार्य सुबोध पांडेय ने बच्चों को नेताजी के बताए मार्गों पर चलकर अपने जीवन का स्तर आगे बढ़ाने की बात कही। सुबोध कुमार पांडेय ने कहा कि नेताजी त्याग और बलिदान की सच्चे प्रतिमूर्ति थे।
उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। उन्होंने बच्चों को नेताजी के समान त्यागी व महान बनने की बात कही। सम्मानित होने वाले बच्चों में विक्की कुमार, प्रवीण सिंह, कुंदन गुप्ता, रवींद्र उरांव, नितेश उरांव, अंकित राज, अंजली कुमारी मेटे, शालिनी मिश्रा, आयूष रंजन, वासुकी नंदन शर्मा का नाम शामिल है। मौके पर भोलानाथ दास, रामप्रताप सिंह, मंगलदेव भगत, राजेंद्र उरांव, नरेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा अभाविप द्वारा भी
नेताजी जयंती मनाई गई। वहीं संध्यारानी ऑक्सफोर्ड स्कूल, ऑक्सब्रीज आवासीय विद्यालय, विद्या भारती स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से जयंती मनी।



युवा नेताजी के जीवन से प्रेरणा लें : अनिरुद्ध

घाघरा - मीडिया स्कूल घाघरा में इस अवसर पर मानव कल्याणकारी संस्थान व नेहरू युवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित था। मुख्य अतिथि संस्था के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि त्याग व बलिदान के प्रतिमूर्ति थे। दृढ़ता उनकी पहचान थी। आज के युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें। समाज को मजबूत करने के लिए हमें आगे आना होगा। युवा अपनी शक्ति को पहचानें और कार्य करें। कार्यक्रम में शिवकुमार मधुर, अशोक वर्मा, अजय साहू, संतोष भगत, रोलने मिचेल, जोले उरांव, जयपाल, मोहम्मद असगर, मंजु शर्मा, पोपेन एक्का, रीना कुमारी, एकता कुमारी सहित कई लोग थे। मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार पाने पर अनिरुद्ध चौबे का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन भी किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कई स्कूलों-संस्थानों में हुए कार्यक्रम, बच्चों ने लिया उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प