पूर्व सीएम सुधीर महतो के निधन पर शोकसभा
भास्कर टीम - रामगढ़
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के वरीय नेता सुधीर महतो के असामयिक निधन पर गुरुवार को रामगढ़ जिला मुख्यालय समेत इसके विभिन्न प्रखंडों में शोकसभा की गई।
पतरातू - झारखंड के उपमुख्यमंत्री रहे झामुमो नेता सुधीर महतो के निधन पर पतरातू में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि वे एक आंदोलनकारी थे। जिन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। झारखंड ने एक जमीन से जुड़े बेहतर नेता को खो दिया है। लेकिन उनकी शहादत लोगों को सदैव याद रहेगी। शोक व्यक्त करनेवालों में मुखिया किशोर कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, गणेश ठाकुर, नरेश महतो, गोविंद महतो, सुजीत पटेल, महेन्द्र महतो, शंकर महतो, वारिश खान, राजेश कुमार, बालदेव महतो, महावीर अग्रवाल, महेन्द्र मुंडा, विनोद कुमार, प्रकाश महतो, संजीव कुमार सिंह, कोलेश्वर महतो, सुरेश महतो, रामेश्वर गोप शामिल थे।
बरकाकाना प्रखंड में भी निधन पर शोक की लहर
बरकाकाना - क्षेत्र के पोचरा पार टांड़ में झामुमो की रामकेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर शोक जताया गया। शोक जताने वालों में झामुमो नेता दीपक सिंह टाइगर, जग्गा मुंडा, सुरेश मुंडा, अनिल नायक, संजय नायक, चंदन नायक, मोला नायक, गुड्डू नायक, बलवंत साव, शिवनाथ साव, अनिल साव, मुन्ना साव, किशुन साव, अरूण राम, विवेक, रवि, राजेंद्र, श्यामलाल, कृष्णा, नीरज, किशोर शामिल थे।
हेसागढ़ा मे शोकसभा, सुधीर महतो को दी श्रद्धांजलि
मांडू - सुधीर महतो के निधन पर प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शोक जताया। गुरुवार को हेसागढ़ा स्थित प्रखंड झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शोकसभा की। दो मिनट का मौन रखकर सुधीर की आत्मिक शांति की कामना की। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, केंद्रीय सचिव राजकुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, सचिव संतोष कुमार, एतवा मांझी, सुखदेव महतो, दिनेश हांसदा, प्रेम प्रसाद आदि मौजूद थे। इसके अलावा कुजू में भी सुधीर महतो के निधन पर शोकसभा की गई। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल कुजू क्षेत्रीय कमेटी ने इसके लिए बैठक भी की। मौके पर राजकुमार महतो, अलाउद्दीन, रामचंद्र वर्मा, वीके झा, गुलामनवी आदि मौजूद थे।, बादल महतो, साबीर अंसारी सहित कई सदस्य मौजूद थे। उधर, पतरातू में भाजपा के राकेश प्रसाद ने गुरुवार शोक व्यक्त किया। इसके अलावा मगनपुर में शोकसभा की गई।
चितरपुरवासियों में शोक
चितरपुर - झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर गुरुवार को चितरपुर क्षेत्र के कई सामाजिक-राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया। झामुमो के रजरप्पा स्थित प्रखंड कार्यालय में पार्टी के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की। शोकसभा में जगन्नाथ महतो, मगन मरांडी, कामेश्वर महतो, देवकी महतो, महेंद्र मिस्त्री, महावीर साव मौजूद थे। उधर, आजसू के केंद्रीय सचिव व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी रफीक अनवर ने भी शोक जताया। झारखंड कुर्मी महासभा युवा प्रकोष्ठ ने भी शोकसभा की।
गिद्दी - झामुमो डाड़ी प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड पर शोकसभा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने सुधीर के निधन को बड़ी क्षति बताया। 24 जनवरी को रबोध में प्रस्तावित वनभोज को स्थगित कर दिया। शोकसभा में नंदकुमार महतो, प्रीतलाल महतो, राकेश सिंह, सेवालाल महतो, युगल किशोर महतो, सर्वेश सिंह, धनेश्वर महतो, मंगलदेव महतो, राजेश्वर महतो, शिवजी बेसरा, महेश टुडू, मेहिलाल महतो, नकुल महतो, बालेश्वर महतो, हीरालाल महतो, शमसुल आदि मौजूद थे। वहीं, कुर्मी महासभा ने उनके निधन पर शोक जताया।
गिद्दी सी के ट्रैकर स्टैंड में भी शोकसभा