पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इग्नासियुस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

इग्नासियुस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च पहले दिन हुए कई आयोजन
भास्कर न्यूज - गुमला
संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई। पहले दिन कई स्पर्धाएं हुई।
इसका उद्घाटन स्कूल के एचएम फादर इरेनसियुस मिंज, इंटर कॉलेज के एचएम फादर मनोहर खोया, अपोस्तोलिक स्कूल के निदेशक फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर फ्लोरेंस गुडिय़ा ने किया। लांग जंप के जूनियर वर्ग में प्रदीप उरांव प्रथम, पंकज टोप्पो द्वितीय, परमेश्वर उरांव तृतीय, हाई जंप इंटर बालक वर्ग में सालमोन खेस प्रथम, अनुराग गुलशन बा द्वितीय और दीपक तिर्की तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार शॉटपुट सीनियर वर्ग में क्रमश: अनूप भगत, अरविंद एक्का, अश्वनी तिग्गा, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में मंजू मिंज, वेरोनिका लकड़ा, नीलम लकड़ा, लांग जंप में जोसेफ नाग, अंकित कुजूर, सुमित कुजूर, हाई जंप में मंजू मिंज, ओसीम टोप्पो, सरिता बाखला, शॉटपुट जूनियर में अनमोल कुमार, संजीत नायक, जीतबहान उरांव, डिस्कस थ्रो इंटर बालक वर्ग में प्रफुल्ल लकड़ा, वाल्टर तिग्गा, अशोक कुल्लू, अरविंद एक्का, दीपक तिर्की, बुद्धिमान उरांव, हाईजंप जूनियर वर्ग में संजय बाखला, प्रदीप उरांव, पंकज टोप्पो, शॉटपुट बालिका वर्ग में मंजू मिंज, नीलम लकड़ा, अमृता किस्पोटा, डिस्कस थ्रो में अरविंद एक्का, प्रेम उरांव, अनूप भगत, लांग जंप बालिका में एतवारी कुमारी, सरिता बाखला, अलिमा एक्का, हाईजंप सीनियर में पवन मिंज, जोसेफ नाग, अंकित कुजूर, शॉट पुट इंटर बालक वर्ग में करमचंद टोप्पो, वाल्टर तिग्गा, अशोक कुल्लू, डिस्कस थ्रो में अक्षय कुमार, जीतवाहन उरांव, संदीप कुजूर, तीन हजार मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुचिता मिंज, एतवारी
कुमारी, सरिता बाखला, पांच हजार मीटर दौड़ में रोशनी तिर्की, सुजीत कुजूर विजय लकड़ा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर अजीता लकड़ा, केदारनाथ, सनिया टोप्पो, कामिल डुंगडुंग, रामचंद्र साहू, ब्रदर विपिन, शांति मारग्रेट बाड़ा, मुकेश ठाकुर सहित कई लोग थे।