गणतंत्र दिवस समारोह मिशन मैदान पर होगा
इटकी - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह मिशन खेल मैदान पर होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बंधु तिर्की सुबह 10 बजे झंडोतोलन करेंगे। विभिन्न स्कूलों द्वारा मार्चपास्ट सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम ,रमेश महली, जगमोहन महतो, जिब्रराइल अंसारी, प्रधानाध्यापक, मुखिया, सहित अन्य उपस्थित थे।