पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लौह संग्रह कीट का वितरण किया गया

लौह संग्रह कीट का वितरण किया गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा निर्माण के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों से लौह व मिट्टी संग्रह की जाएगी। लौह संग्रह समिति की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गई व लौह संग्रह कीट का वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रखंड संयोजक कृष्णा राम तिवारी ने की। मौके पर राजेश्वर महतो, अरविंद केसरी, राजकुमार महतो, राजेश सोनी, बासू गोप, गुरुचरण भगत, तारकेश्वर ठाकुर, पुष्कर महली सहित अन्य उपस्थित थे।