बिजली बोर्ड की फ्रेंचाइजी का विरोध
पतरातू - शहीद चौक के समीप गुरुवार को पतरातू के स्थानीय लोगों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली के मामले में लाए गए फ्रेंचाइजी व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्योंकि इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। लेकिन अब मीटर लगाने की बात की जा रही है। इससे खास तौर पर किसानों व ग्रामीणों को परेशानी होगी। उपभोक्ताओं का बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द दुरूस्त हो इसके लिए स्थानीय लोग आंदोलन करेंगे। साथ ही इस व्यवस्था के खिलाफ उर्जा मंत्री के पुतला दहन का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मन्नू पाठक व संचालन उदय अग्रवाल ने की। मौके पर रमेश सिंह, संतोष प्रजापति, प्रहलाद साव, ललन प्रसाद, भवानी राम, कुणाल प्रजापति, संतोष प्रजापति, विक्रम प्रजापति, रवि कुमार, सुभाष गिरी, जगदीश राम, मनोज सिंह, अजय मित्रा, राजेश चौधरी, महेश राम, रविन्द्र मालाकार आदि कई उपस्थित थे।
फोटो 16 बैठक में उपस्थित स्थानीय लोग