- Hindi News
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए अभियान की शुरुआत
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए अभियान की शुरुआत
भास्कर न्यूज - पतरातू
भाजपा लौह संग्रह समिति पतरातू प्रखंड की ओर से गुरुवार को कटिया गांव से गुजरात में बनाए जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लौह वस्तु व मिट्टी इकट्ठा की गई। भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक सूर्यमणि सिंह ने कहा कि कटिया गांव के पवित्र मंडा स्थल से सरदार सरोवर बांध में स्थापित होनेवाले प्रतिमा के लिए मिट्टी ली गई है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों में उत्साह है। पतरातू प्रखंड में इस कार्यक्रम के संचालन के लिए बनायी गई कमेटी की घोषणा भी की गई। जिसमें संयोजक सतीश प्रसाद साहू, सहसंयोजक नागेश्वर ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सदस्यों में अनिल राय, अविनेश सिंह, महेन्द्र महतो, संजय कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेल उरांव, सुरेन्द्र करमाली, बालेश्वर राम, राजेन्द्र ठाकुर, सरस्वती देवी, जयप्रकाश पांडेय, डब्ल्यू पांडेय, योगेश दांगी, रवि मुंडा, सागर प्रसाद, रामेश्वर महतो, नूतन सिन्हा, सत्यम पांडेय शामिल किए गए।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में भुवनेश्वर महतो, मुखिया किशोर कुमार महतो, नरेश महतो, बालदेव महतो, बीएन मुंडा, रामेश्वर गोप, वारिश खान आदि उपस्थित थे।
फोटो 17 समिति के लोगों को सामाग्री देते ग्रामीण