पतरातू में गेट जाम करेंगे ठेका मजदूर
पतरातू - पीटीपीएस के फुटबॉल मैदान में गुरुवार को झारखंड विद्युत ठेका श्रमिक समन्वय समिति के कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें निर्णय हुआ कि ठेका मजदूरों को १० फरवरी तक स्थायी नहीं किया गया गेट जाम भूख हड़ताल की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ललन सिंह ने की। इसके अलावा मौके पर रामनाथ पासवान, रघुवीर सिंह, दिनेश, अजंता साव, गोपाल, सहदेव उरांव, मुन्नी देवी, सारो देवी, यदू महतो, रूपलाल महतो, अजय राय, अनिकेत आनंद, विनोद यादव, तुलसी महतो, कामेश्वर प्रसाद आदि सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।