मेदिनीनगर - रेल पुलिस ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में डकैती के आरोप मे छोटू उर्फ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइरियाडीह का निवासी है। रेल थाना प्रभारी टीएन झा ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर इसकी गिरफ्तारी उसके गांव से की गई है।